फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा पंजाब की जेलों से मोबाइल मिलने का सिलसिला, अब बठिंडा जेल से छह फोन मिले

Fri, 01 Jan 2021 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
बठिंडा जेल से मोबाइल फोन बरामद। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के बठिंडा में केंद्रीय जेल में बंद आरोपियों से जेल प्रशासन ने चेकिंग के दौरान छह छोटे मोबाइल बरामद किए। थाना कैंट पुलिस ने जेल के सहायक अधीक्षक बिंदर सिंह का पत्र मिलने के बाद शुक्रवार को हवालातियों और दो कैदियों के खिलाफ दो अलग-अलग केस दर्ज कर किए। 

विज्ञापन


नामजद आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह निवासी गांव बाठ, अशोक कुमार निवासी नथाणा, मनिंदरपाल सिंह निवासी गांव धुन्निके जिला बठिंडा, गुरसेवक सिंह निवासी गांव कुतब्दीन वाला, रवि कुमार निवासी भूचो, जुगबिंदर सिंह निवासी बठिंडा, संदीप सिंह गांव लोपो, गुरविंदर सिंह निवासी संगरूर, सुखदेव सिंह निवासी बठिंडा, कैदी जसवीर सिंह और गोरा सिंह निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है। सभी आरोपी अलग अलग आपराधिक केस के तहत केन्द्रीय जेल में बंद हैं। 

जेल के सहायक अधीक्षक बिंदर सिंह की ओर से पुलिस को भेजे गए पत्र में बताया गया कि पिछले दिनों जेल प्रशासन की ओर से जेल में बंद हवालाती एवं कैदियों की बैरक में चैकिंग की गई तो ग्यारह आरोपियों से छोटे मोबाइल एवं सिम बरामद किए गए।
विज्ञापन


थाना कैंट के इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि जेल के सहायक अधीक्षक बिंदर सिंह का पत्र मिलने के बाद शुक्रवार को सभी आरोपियों के खिलाफ दो अलग अलग केस दर्ज किए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें