जालंधर स्थित गांधी वनिता आश्रम से भागी दोनों लड़कियां लौट आईं तो पुलिस के होश उड़ गए। लड़कियों ने बताया कि उनका अपहरण नहीं हुआ था, ब्लकि वे सहेली से मिलने के लिए गईं थीं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को लुधियाना में बाईपास पर पकड़ लिया। एसएचओ जीवन सिंह का कहना है कि अब केस को खारिज कर दिया जाएगा।
पिछले दिनों दो नबालिग लड़कियां आश्रम से लापता हो गईं थीं। अपहरण की आशंका के चलते पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया था। एसएचओ जीवन सिंह ने बुधवार को बताया कि दोनों लड़कियां लुधियाना में अपनी एक सहेली के पास जा पहुंचीं थी।
उक्त लड़की भी पहले गांधी वनिता आश्रम में ही थी। दोनों लड़कियां आश्रम से भागकर रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन से लुधियाना पहुंच गईं। वहां उन्होंने अपनी सहेली को फोन किया। सहेली की मां दोनों लड़कियों को घर ले आई।
दोनों लड़कियां वहां दो दिन रुकीं। जब सहेली के पिता को उनके आश्रम से भागकर आने का पता चला तो उन्होंने दोनों को वापस जाने के लिए कहा। अभी वह बाईपास पर वाहन का इंतजार कर ही रहीं थी कि जालंधर पुलिस वहां पहुंच गई और उन्हें पकड़ लिया।