फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अचानक छत पहुंची मां तो उड़े होश... छह साल की मासूम के साथ युवक कर रहा था हैवानियत

Thu, 27 Apr 2023 05:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। अब उससे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जा रही है। उधर, बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवा दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची की मां उसे ढूंढते छत पर गई तो आरोपी बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। उसने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा। मगर उसे रंगे हाथ काबू कर इलाके के लोगों को बुलाया। लोगों ने किसी तरह से पुलिस को बुलाया।

विज्ञापन


सूचना के बाद थाना डिविजन छह की चौकी शेरपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसे रेलवे स्टेशन टिकट बुक करवाने जाना था तो वह बच्ची को घर में अकेली छोड़ गई। वह बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ छत पर ले गया। इसी दौरान पीड़ित की मां घर पहुंची तो बच्ची दिखी नहीं।
विज्ञापन


मां ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। जब वह बच्ची को ढूंढते ऊपर छत पर गई तो आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें