फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: अपहरण के बाद सात साल की बच्ची से हैवानियत, निजी अंगों का करना पड़ा ऑपरेशन, PGI में भर्ती

Wed, 24 Aug 2022 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीड़ित बच्ची की बहन की जानकारी पर पुलिस ने शराब ठेके के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें आरोपी तीनों बच्चियों को साथ ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस कैमरे खंगालते हुए एक अन्य शराब ठेके के पास पहुंची तो पता चला कि आरोपी यहीं से बच्चियों को साथ ले गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में शराब ठेके के बाहर से सात वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात तोगा (मोहाली) के जंगल में हुई। आरोपी 50 रुपये का लालच देकर बच्ची को साथ ले गया था। बच्ची की हालत बेहद खराब है और वह छह दिन से पीजीआई में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची के साथ इतनी हैवानियत की गई है कि उसके निजी अंग का ऑपरेशन करना पड़ा। 

विज्ञापन


सारंगपुर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान धनास के चार मंजिल निवासी प्रकाश (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा ने सारंगपुर थाने पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। 

थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि वारदात 19 अगस्त दोपहर डेढ़ बजे की है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उनके 8 बच्चे हैं। वारदात वाले दिन उनकी दो बेटियां पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों के साथ बारिश में खेल रहीं थीं। बच्चे कूड़ा बीनने का भी काम करते हैं। चारों बच्चे खेलते-खेलते एक शराब ठेके के बाहर कूड़ा बीनने चले गए। इस दौरान आरोपी उनमें से तीन लड़कियों को बहला फुसलाकर साथ ले गया। थोड़ी दूर जाकर उसने उनकी सात वर्षीय बच्ची को उठाकर मोहाली स्थित तोगा के जंगल में ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक घंटे बाद सभी बच्चे वापस लौट आए। इस दौरान परिजनों ने देखा कि लड़की के निजी अंगों से खून बह रहा है। कुछ देर तक वह घर पर इलाज करते रहे। पड़ोस में रहने वाली लड़की ने उन्हें बताया कि एक अंकल उन्हें जंगल में ले गए थे। इसके बाद रात 9 बजे परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। 20 अगस्त को बच्ची का ऑपरेशन किया गया।
      
पुलिस ने 22 अगस्त को दर्ज की रेगुलर एफआईआर
पीड़ित बच्ची की बहन की जानकारी पर पुलिस ने शराब ठेके के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें आरोपी तीनों बच्चियों को साथ ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस कैमरे खंगालते हुए एक अन्य शराब ठेके के पास पहुंची तो पता चला कि आरोपी यहीं से बच्चियों को साथ ले गया था। इसके बाद सारंगपुर पुलिस ने 22 अगस्त को जीरो एफआईआर से रेगुलर एफआईआर दर्ज की। 

महिला से दुष्कर्म मामले में भी आरोपी से पूछताछ
12 जनवरी को एक जंगल में स्नेहालय के पास सुबह नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला था। वह एक दिन पहले रात आठ बजे से लापता थी। पति उसकी तलाश कर रहा था, इसी दौरान जंगल में उसने पत्नी का शव देखा। महिला के मुंह में जुराब ठूंसी गई थी। महिला के शरीर पर निशान मिले थे। पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया था। पुलिस ने इस मामले में हर एंगल से जांच कर ली लेकिन अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लग सका। सारंगपुर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी प्रकाश से इस मामले में भी पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें