फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा का कारनामा, भांजे से कुकर्म कर गला घोंटा

Fri, 22 May 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
हवस की आग में इंसानी रिश्ते तार-तार हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में एक व्यक्ति ने भांजे से कुकर्म कर उसका गला घोंट दिया। ये सनसनीखेज वारदात पंजाब के कपूरथला शहर में बीते दिन हुई।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाजार में कुल्फियां बेचने चला गया था। पुलिस की दस टीमों ने 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मामले का सुलझाया।

एसपी जांच जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि लक्ष्मी नगर में कुल्फी बेचने वाले कृष्ण मोहन मंडल मूल निवासी सोलांवाली थाना इस्लाइमपुर जिला भागलपुर बिहार का 10 साल का बेटा छोटे कुमार आठ-दस दिन पहले बिहार से कपूरथला उसके पास रहने आया था। 18 मई को वह रेहड़ी लेकर कुल्फी बेचने चला गया। छोटे राम घर पर अकेला था।
विज्ञापन

कुकर्म किया और बाद में गला घोटकर मार डाला

एसपी के मुताबिक कृष्ण मोहन के कमरे के पास वाले मकान में विजय महांदा मूल निवासी चौधरी बासा थाना इस्लाइमपुर जिला भागलपुर बिहार रहता था और कुल्फी बेचता था।

वह छोटे राम का मामा था। 18 मई को बाद दोपहर वह अपनी कुल्फी वाली रेहड़ी पार्क में खड़ी करके छोटे कुमार के कमरे में चला गया और उसकी मर्जी के खिलाफ उससे कुकर्म किया और बाद में गला घोटकर मार डाला।

एसपी ने बताया कि इसके बाद आरोपी कुल्फी बेचने चला गया। पुलिस ने दस टास्क फोर्स बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने 48 घंटे की मेहनत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विजय कुमार ने बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद मारने की बात कबूली है। इस मौके पर डीएसपी सब-डिवीजन महिंदर सिंह और एसएचओ अश्विनी कुमार मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें