फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हैवानियत: दवा के बहाने नाबालिग लड़की को लगाया बेहोशी का इंजेक्शन, डॉक्टर समेत तीन ने किया दुष्कर्म

Thu, 12 Jan 2023 07:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

रात साढ़े 12 बजे परिजनों को सड़क के पास बेटी बेहोशी की हालत में मिली। उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। होश आने पर पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फाजिल्का के एक गांव में नाबालिग को बेहोशी का टीका लगाकर आरएमपी डॉक्टर समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, खुईखेड़ा के एसएचओ सचिन कुमार ने कहा कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं, जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता ने कहा कि दो दिन पूर्व गांव के आरएमपी डॉक्टर से दवा लेने गई थी। सुबह दवा देने के बाद रात करीब नौ बजे टीका लगाने को बुलाया था। जब वह डॉक्टर के पास गई तो उसे बेहोशी का टीका लगा दिया और उसके बाद डॉक्टर उसे कार में बैठा कर कहीं ले गया। सुनसान जगह पर ले जाकर तीन व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

बेहोशी की हालत में रात साढ़े 12 बजे के करीब आरोपी उसे गांव के पास छोड़कर भाग गए। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि जब उनकी बेटी काफी देर तक डॉक्टर के पास से नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की। रात साढ़े 12 बजे उन्हें सड़क के पास बेटी बेहोशी की हालत में मिली। उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। होश आने पर पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें