फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बताने पर पिता को जान मारने की दी धमकी

Sat, 29 Dec 2018 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

 पिता की गाड़ी में बतौर हेल्पर काम करने वाले युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी के अशोक नगर निवासी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उधर, पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच करवा दी और जहां से स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।  

विज्ञापन


नाबालिग की शिकायत के मुताबिक उसकी मां की मौत हो चुकी है। वह पढ़ाई छोड़ने के बाद घर पर ही रहती है। जबकि पिता प्राइवेट गाड़ी चलाते है और आरोपी उनके साथ बतौर हेल्पर काम करता है। बुधवार को उसके पिता और चाचा अपने काम पर गए हुए थे। उसकी दादी और बाकी तीनों बहनें नीचे थी। 

इसी दौरान आरोपी उनसे नजर बचा कर ऊपर कमरे में आ गया। आरोपी ने उसके कमरे की कुंडी लगाई और उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी ने किसी से बताने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी। देर शाम को पिता घर लौटे तो उसने सारी जानकारी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर राजवंत पाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें