फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से कुकर्म के आरोप में एयरफोर्स मेस का वेटर गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 31 में अपने घर पर बुला कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले एटरफोर्स मेस में तैनात वेटर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पीड़ित लड़के के साथ कई बार कुकर्म कर चुका है।
विज्ञापन


आरोपी वेटर की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी जसपाल सिंह नाबालिग के साथ पिछले एक साल करीब पांच बार कुकर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्चे को धमकाता था कि अगर तुमने किसी को कुछ बताया तो समाज में बदनाम कर दूंगा।

पीड़ित लड़के के अनुसार मंगलवार को आरोपी ने रात को उसको घर बुला कर दोबारा उसके साथ जबरदस्ती की। जिसके बाद लड़के ने घर जा कर परिजनों से सारी बात बताई। परिजनों ने पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाया।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को सेक्टर 31 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वीरवार को आरोपी जसपाल सिंह को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें