फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: छात्रा को किया अगवा, होटल में ले जाकर पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती निकली

Sun, 25 Jun 2023 09:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)

सार

पीड़िता ने बताया कि वह कॉलेज छात्रा है। जनवरी माह में वह कॉलेज से शाम चार बजे अपने दोपहिया वाहन पर घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे अगवा कर फाजिल्का के होटल में ले गए, जहां उन्होंने पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में जलालाबाद में कॉलेज की छात्रा को दो युवकों ने रास्ते से अगवा किया और फाजिल्का के एक होटल में पिस्तौल के बल पर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़िता के पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया तो पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह कॉलेज छात्रा है। जनवरी माह में वह कॉलेज से शाम चार बजे अपने दोपहिया वाहन पर घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे अगवा कर फाजिल्का के होटल में ले गए, जहां उन्होंने पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा।

शनिवार को पेट दर्द होने पर वह मां के साथ सिविल अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने उसे बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है तो युवती ने मां को सारी बात बताई। जब वह अपनी मां के साथ आरोपियों के घर गई तो उन्होंने धमकी दी... 'जो करना है कर लो'। इसके अलावा उक्त आरोपियों ने उनको पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है। उनका कहना है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए।
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में जब जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर वीरा रानी से बात की तो उनका कहना था कि फरीदकोट में पीड़ित युवती के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें