फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दरिंदगी: बंधक बना छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, नशे का इंजेक्शन लगा की हैवानियत

Mon, 03 Oct 2022 11:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)

सार

थाना प्रभारी जसकंवल सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, उनको जल्द काबू कर लिया जाएगा। वहीं छात्रा के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना निवासी एक 11वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा को पहले लुधियाना में और फिर डेराबस्सी में एक घर में कैद करके रखा गया। यहां पर उसके साथ मारपीट की गई और सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसका पता चलते ही पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी फरार हो गए और पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि लुधियाना निवासी लड़की की इंस्टाग्राम पर समीर उर्फ यश नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर बातें करते थे। 18 सितंबर को समीर ने इंस्टाग्राम पर छात्रा को मैसेज भेजा कि वह अपने दोस्त के साथ लुधियाना आया हुआ है तो छात्रा ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ने आई है। इसके बाद जब वह ट्यूशन से घर लौट रही थी तो रास्ते में उसको समीर अपने दोस्त के साथ मिला। 

दोनों उसको अपनी कार में जबरदस्ती बंधक बनाकर डेराबस्सी लेकर पहुंचे। यहां उसको घर में बंधक बनाकर रखा और नशे के इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। छात्रा ने बताया कि जिस समय दोनों युवक बाहर गए थे तो उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने पहुंचकर उसको बाहर निकाला। उसने पूरी बात बताई तो पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी जसकंवल सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, उनको जल्द काबू कर लिया जाएगा। वहीं छात्रा के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें