यहां बड़ा सवाल यह है कि जिस होटल में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, दोनों आरोपी पीड़िता को वहां कैसे लेकर गए। होटल संचालक ने एक युवती के साथ दो युवकों को कमरा क्यों दिया। क्या उनसे पूछताछ की गई। अब सवाल यह है कि पुलिस अपनी जांच में क्या होटल संचालक के खिलाफ भी कोई कार्रवाई करेगी।
डेढ़ साल पूर्व भी कोसली निवासी छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
करीब डेढ़ साल पूर्व कोसली निवासी एक छात्रा के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। हालांकि मीडिया में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया था लेकिन शुरुआत में पुलिस की ओर से काफी ढिलाई बरती गई थी।
शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। रविवार को आरोपियों को काबू कर लिया गया। आरोपियों ने बाइक पर पीड़िता को अगवा कर रेवाड़ी ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। -सर्वेष्ठा, थाना प्रभारी जाटूसाना।