फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही विवाहिता से कार सवारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 08 Jul 2019 10:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फिरोजपुर के थाना गुरुहरसहाए में पड़ते बस स्टैंड पर जलालाबाद जाने वाली बस का इंतजार कर रही 21 वर्षीय युवती को कार में बैठाकर ले गए तीन व्यक्तियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का गुरुहरसहाए के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त तीनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गुरुहरसहाए के एक बस स्टैंड के पास वह जलालाबाद अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसी समय उसके पास आकर एक कार खड़ी हुई। उसमें साहिब सिंह, मंगत सिंह व सोनू निवासी फाजिल्का सवार थे। उन्हें वह जानती थी। उन्होंने उसे जलालाबाद पहुंचाने की बात कही। वह कार में बैठ गई। 

आरोपियों ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह मायके पहुंची। आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। मामले की तफ्तीश कर रहीं एएसआई गुरुकंवलजीत कौर के मुताबिक पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें