फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींच आरोपी ने ब्लैकमेल किया

Wed, 10 Aug 2022 12:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की और आरोपी रवि के खिलाफ धारा 328, 376, 384, 506, 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में एक 24 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और फिर अश्लील फोटो खींच कर ब्लैकमेल कर पैसों की मांग भी की। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


रेवाड़ी जिले के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि आरोपी रवि से उसकी जान पहचान थी। सात अगस्त 2019 को धोखे से आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास एक अनजान जगह ले जाकर आरोपी रवि ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच ली। 

आरोपी इसके बाद अश्लील फोटो के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। आरोपी की धमकी से महिला डर गई। बार-बार ब्लैकमेल करने पर मंगलवार देर शाम पीड़िता ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की और आरोपी रवि के खिलाफ धारा 328, 376, 384, 506, 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें