फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: घर में घुसे तीन युवक... एक ने महिला से किया दुष्कर्म, चीखने पर कपड़े लेकर भागे

Fri, 14 Jul 2023 06:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

एएसआई साहिल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी त्रिलोक सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में दो अज्ञात आरोपियों को भी शिकायत के आधार पर शामिल किया गया है। हालांकि कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक 24 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को मध्य रात्रि को अंजाम दिया गया। दीवार फांदकर तीन आरोपी घर में घुसे। इनमें से एक ने महिला के साथ हैवानियत की। महिला के चीखने पर आरोपी अपने कपड़े में हाथ में लेकर भाग निकला। महिला की शिकायत पर गुरुहरसहाय पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को नामजद किया है। वहीं दो अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह घर में अकेली थी। घर की बाहरी दीवार छोटी है। गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तीन लोग दीवार फांदकर घर में घुसे। उस दिन गर्मी अधिक थी। इस वजह से वह दरवाजा खोलकर सोई थी। इस बीच कमरे में आरोपी त्रिलोक सिंह घुस आया।  उसने दुष्कर्म किया। चीखने पर आरोपी अपने कपड़े हाथ में लेकर भाग निकला।

एएसआई साहिल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी त्रिलोक सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में दो अज्ञात आरोपियों को भी शिकायत के आधार पर शामिल किया गया है। हालांकि कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें