फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में 12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, एक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Wed, 11 Dec 2019 10:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

करनाल की एक कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय बच्ची के साथ चार लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ चार लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। ये आरोपी स्कूली छात्र हैं। वहीं, सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को उन्हें शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्ची की सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग कराई गई है और उसके बयान भी करा दिए हैं। 

साथ ही बच्ची का मेडिकल भी हो चुका है। फिलहाल एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। अन्य तीन आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें