बच्चों से यौन शोषण केस में आरोपी थिएटर एज के डायरेक्टर जुल्फिकार खान के खिलाफ मंगलवार को एक पीड़ित बच्चे ने अपना बयान दर्ज करवाया। इससे पहले भी मजिस्ट्रेट के सामने बच्चा सीआरपीसी 164 की स्टेटमेंट में जानकारी दे चुका है। पिछली सुनवाई में चार पीड़ितों के सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज करवाए थे।
केस की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को तय की गई है। जिला अदालत में मंगलवार को ट्रायल के दौरान प्रक्रिया की गई। जुलाई 2016 में चाइल्ड राइट कमीशन की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जुल्फिकार खान को गिरफ्तार किया था। कमीशन को सौंपी शिकायत में थिएटर एज ग्रुप के कुछ बच्चों ने उनके साथ वर्ष 2002 से यौन शोषण की बात लिखी थी।
इसके बाद सेक्टर-11 पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले के बाद जुल्फिकार के भतीजे सहित 3 अन्य लोगों पर गवाहों को धमकाने का केस दर्ज हैं। इन आरोपियों के ट्रायल चलने अभी बाकी हैं।