फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल बेटी से रेप होता रहा, पिता को पता न चला

Sat, 23 May 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो साल से पड़ोस में रहता युवक नाबालिग छात्रा से रेप कर रहा था, छात्रा के पिता को पता न चला। छात्रा के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। मामला, सोनीपत जिले के धारूहेड़ा गांव का है।
विज्ञापन


पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लड़की दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सेक्टर छह में रहा है। यही पर रह रहे मिथुन ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार सायं लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे धारूहेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में यह खुलासा हुआ कि नाबालिग गर्भवती है।
विज्ञापन


लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी युवक दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची ने परेशान होकर शनिवार को परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें