फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में आग, 45 लोगों की जान दांव पर

Sat, 23 May 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर अचानक हरियाणा राज्य परिवहन दिल्ली की बस में आग लगने से 45 यात्रियों की जान दांव पर लग गई। आग लगने से सवारियों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन से बस से नीचे उतरी। बस से नीचे उतरने के बाद सवारियों ने राहत की सांस ली। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बाद हरियाणा राज्य परिवहन दिल्ली की बस संख्या-एच आर-55 क्यू-5604 पटियाला से दिल्ली जा रही थी। हाईवे स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के निकट अचानक चालक सुदेशपाल को बस से बदबू आने लगी।

चालक ने तुरंत बस को रोक कर मामले की जांच की तो बस के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा और आग लग गई। बस चालक ने सभी सवारियों को नीचे उतारा और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू न आने पर पास के एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपने आग बुझाने वाले सिलेंडरों से आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद सवारियों, बस चालक व परिचालक ने राहत की सांस ली। बस में लगभग 45 सवारी थीं।
विज्ञापन


बस चालक सुदेश पाल ने बताया कि शार्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। घटना के समय बस में लगभग 45 सवारी थीं। आग पर काबू पा लिया गया है और सवारियों को दूसरी बसों में बिठाकर भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें