पिता और कजिन पर रेप के आरोप लगाने वाली नाबालिग आरोपों से मुकर गई। बुधवार को नाबालिग ने अदालत में कहा कि उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है।
सेक्टर-52 की 17 साल की नाबालिग ने मंगलवार को अपने पिता व कजिन भाई पर रेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने पिता व कजिन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत रेप का मामला दर्ज कर पिता छोटे लाल को गिरफ्तार कर लिया था।
नाबालिग का मेडिकल भी करवाया था। लड़की को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा जाएगा। मामले में नाबालिग का कजिन संजय भी आरोपी था।