बठिंडा जिले के गांव जस्सी पौ वाली की एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ पहले रेप और फिर उसे साढे़ तीन लाख में सौदा करके बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने प्रसिद्ध गायक सीरा गिल, उसकी पत्नी राज संधू और एक अन्य साथी लवजोत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना कोटफत्ता में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया गया।
एसपीडी राजपाल सिंह हुंदल ने वीरवार को एक प्रेसवार्ता में बताया कि पीड़िता के अभिभावकों ने 13 अक्तूबर 2016 को थाना कोटफत्ता में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को कपूरथला की सर्वजीत कौर और फरीदकोट की जसविंदर कौर ने बहला फुसलाकर अपने पास रखा है। लड़की को बरामद करवाने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन कर मामला सीआईए स्टाफ को दे दिया।
इस जांच के बाद पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले जो रोंगटे खड़े करने वाले थे। पुलिस के अनुसार मां-बेटे समेत दो महिलाओं ने पीड़िता को प्रसिद्ध गायक सीरा गिल और उसकी पत्नी राज संधू के हवाले कर दिया। सीरा गिल ने पहले नाबालिग से रेप किया और उसके बाद अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसे राजस्थान के सुशील कुमार पुत्र हवा सिंह वासी झुनझनू के पास से साढे़ तीन लाख रुपये में बेच दिया।
शादी का झांसा देकर ले गए कपूरथला
rape
- फोटो : File Photo
एसपीडी ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी लवजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसने पुलिस को बताया कि उसकी मां सर्वजीत कौर और जसविंदर कौर, सीरा गिल और उसकी पत्नी राज संधू ने पीड़िता को बहला फुसलाया और अपने साथ ले गए।
पीड़िता की उम्र का फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाकर धोखे से उसको सुशील कुमार को साढे़ तीन लाख रुपये में बेच दिया गया। पुलिस ने लवजोत सिंह का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ शुरू कर दी। पीड़िता को जोधपुर रोमाणा बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया। उसके बाद उसका मेडिकल चेकअप करवा लिया गया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
शादी का झांसा देकर ले गए कपूरथला
पीड़िता ने कहा कि पहले उसको शादी का झांसा देकर पहले अमानीपुरा जिला कपूरथला ले जाया गया वहां उसने गायक सीरा गिल और उसकी पत्नी राज संधू के घर छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि सीरा गिल ने उसे अवैध शरीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। फिर उसे साढे़ तीन लाख में राजस्थान के सुशील कुमार को बेच दिया। वहां उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार करके सुशील कुमार से शादी करवा दी।
पीड़िता ने बताया कि उसे धोखे में रखकर उक्त आरोपियों ने उसके माता-पिता की मृत्यु के बारे में बताया और उनके नाम बदल दिए। इसके साथ ही अपनी रिश्तेदार कहकर उसकी शादी करवा दी। उसे कहीं भी फोन करने की इजाजत नहीं थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी। वह किसी भी तरह जान बचाकर सुशील कुमार से चंगुल से भागकर बठिंडा पहुंची जहां पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। एसपीडी ने बताया कि आरोपी लवजोत सिंह के खिलाफ पहले भी 55 ग्राम हेरोइन और इरादा कत्ल के दो मामले दर्ज है।