कठुआ और सूरत जैसा एक और केस सामने आया है। अब पंजाब में नाबालिग लड़की की दुराचार के बाद हत्या कर दी गई है। गुरदासपुर में थाना कलानौर अधीन पड़ते गांव मानेपुर में बुधवार को एक नाबालिग लड़की का शव मिला।
आशंका है कि दुराचार के बाद हत्या की गई है। मामले की सूचना मिलने पर कलानौर पुलिस के प्रभारी निर्मल सिंह तथा एसएसपी गुरदासपुर मौके पर पहुंचे। एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि शव देखकर लगता है कि उससे दुराचार हुआ है और चुनरी से गला दबा कर हत्या की गई है।
पुलिस ने हत्या के बाद दुराचार का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। मृतका के भाई के बयान के आधार पर धारा 302, 376 तथा 506 अधीन केस दर्ज कर जांच शुरू किया है।