फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छप्पड़ में डूबकर मासूम भाई-बहन की मौत

Sun, 19 Jun 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
छप्पड़ में डूबकर मासूम भाई-बहन की मौत, फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में छप्पड़ में डूबकर मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों ही गांव में ही खेल रहे थे। ममदोट (फिरोजपुर) के गांव पोजेके उताड़ में संदिग्ध हालात में छप्पड़ में डूबकर दो मासूम बहन (4) वर्ष भाई (6) वर्ष की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


गांव के सरपंच विक्रमजीत सिंह ने बताया कि छप्पड़ के पास जा रहे किसी साइकिल सवार व्यक्ति ने एक बच्चे की लाश छप्पड़ में तैरती हुई देखी। उसके बाद उसने गांव के लोगों को सूचित किया। जब छप्पड़ से एक बच्चे की लाश निकाल रहे थे तो दूसरे बच्चे की लाश भी नजर आ गई।

बच्चों की पहचान लवप्रीत (6) व रेखा रानी (4) के रूप में हुई। ये दोनों बच्चे कुलवंत सिंह के थे। दोनों ही गांव में खेल रहे थे कि अचानक छप्पड़ में गिर गए और किसी को पता भी नहीं चला। उधर, एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें