फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: नाबालिगों ने अपने ही दो दोस्तों के साथ किया कुकर्म, वीडियो भी बनाई, विरोध में परिजन धरने पर बैठे

Wed, 20 Sep 2023 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पीड़ित लड़कों की उम्र 11 और 15 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़कों ने पीड़ितों को बंधक बना लिया था लेकिन किसी तरह वे रात के अंधेरे में धान के खेतों में छिपते हुए अपने घरों तक पहुंच गए और फिर परिजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
नाबालिग लड़कों से कुकर्म - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के जगरांव में पांच नाबालिग लड़कों की तरफ से अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ कुकर्म करके वीडियो बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला सामने आने पर पीड़ित बच्चों के परिजनों ने मंगलवार रात 11 बजे रायकोट रोड पर धरना देकर यातायात ठप कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सिटी पुलिस परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर थाना सिटी ले गई। घटना के शहर के कोठे खंजुरां वाली सेम पर हुई। वारदात की वीडियो को जगरांव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिगों में से कुछ को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: भारत-कनाडा विवाद: जिस पवन राय को कनाडा सरकार ने देश से निकाला...पंजाब के धाकड़ आईपीएस में होती है उनकी गिनती
विज्ञापन


पीड़ित लड़कों की उम्र 11 और 15 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़कों ने पीड़ितों को बंधक बना लिया था लेकिन किसी तरह वे रात के अंधेरे में धान के खेतों में छिपते हुए अपने घरों तक पहुंच गए। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार पहले तो बच्चों ने डर के मारे कुछ नहीं बताया लेकिन बार बार पूछने पर सारी घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार घर से ट्यूशन पढ़ने गए उनके बच्चों को आरोपी घुमाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गए और उनके साथ सभी ने बारी बारी कुकर्म करके वीडियो बनाई। उन्होंने वीडियो पुलिस को सौंप दी है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़कों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें