कैथल में पिता-पुत्र घर से मोटरसाइकिल से बैंक जा रहे थे। बैंक से थोड़ी ही दूर गए थे कि तभी एक कार में तीन व्यक्ति आए और उनकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी कार रोक ली। कार से उतकरकर आरोपी संजीव ने अवैध हथियार से उन पर अंधाधुंध गोली चलाना शुरू कर दी।
कैथल में बैंक से रुपये निकलवाकर आ रहे पिता पुत्र पर चार आरोपियों ने अवैध हथियार से गोलियां चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में आरोपी उनसे 20 हजार रुपये नकदी लूटकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव पबनावा निवासी राजकुमार ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 19 सितंबर को वह और उसका छोटा बेटा गुरमीत सुबह 10-11 बजे के आस पास घर से मोटरसाइकिल पर बैंक में जा रहे थे। तभी गांव के ही सतीश ने फोन पर उनके घर से निकलने की सूचना संजीव, सुनील व रमेश को दे दी। उन्होंने गुरमीत के खाते से 20 हजार रुपये निकलवा लिए।
वह पैसे निकलवाकर बैंक से थोड़ी ही दूर गए थे कि तभी एक कार में तीन व्यक्ति आए और उनकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी कार रोक ली। कार से उतकरकर आरोपी संजीव ने अवैध हथियार से उन पर अंधाधुंध गोली चलाना शुरू कर दी। गुरमीत को बाजू पर गोली लगी और वे मोटरसाइकिल से गिर गए। उनके नीचे गिरने के बाद कार में सवार अन्य दो व्यक्ति सुनील व रमेश हाथापाई करके नकदी छीनकर ले गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।