फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई खिलाने के बहाने बच्चे से कुकर्म

Fri, 24 Oct 2014 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना की बस्ती जोधेवाल के इलाके टिब्बा रोड स्थित मायपुरी में बुधवार को एक व्यक्ति ने मिठाई खिलाने के बहाने बच्चे के साथ कुकर्म कर दिया। घटना का पता तब चला जब बच्चे के परिजन उसे ढूंढते आरोपी के कमरे तक जा पहुंचे। बच्चे के परिजनों को देख आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल और चौकी टिब्बा रोड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर अजरुल उर्फ मगरा के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित बच्चे की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित का पिता मजदूरी करता है। बुधवार को वह अपने घर आया तो उसे पता चला कि उसका छोटा बेटा घर मौजूद नहीं है। बच्चे को ढूंढते हुए उसके पिता आरोपी अजरुल के कमरे में जा पहुंचे।

जहां पर आरोपी बच्चे के साथ कुकर्म कर रहा था। पीड़ित बच्चे के पिता ने आरोपी को पकड़ा तो वह धक्का देकर फरार हो गया। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जांच अधिकारी कमल दत्त ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित बच्चे की मेडिकल जांच भी करा दी है। आरोपी अजरुल को शुक्रवार इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें