लुधियाना की बस्ती जोधेवाल के इलाके टिब्बा रोड स्थित मायपुरी में बुधवार को एक व्यक्ति ने मिठाई खिलाने के बहाने बच्चे के साथ कुकर्म कर दिया। घटना का पता तब चला जब बच्चे के परिजन उसे ढूंढते आरोपी के कमरे तक जा पहुंचे। बच्चे के परिजनों को देख आरोपी फरार हो गया।
सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल और चौकी टिब्बा रोड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर अजरुल उर्फ मगरा के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित बच्चे की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।