फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटर ने धड़ाधड़ छाप डाले लाखों के नकली नोट

Tue, 06 Jan 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेक मशीन की मदद से एक पेंटर और मजदूर ने धड़ाधड़ लाखों के नकली नोट छाप डाले। गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ जब ये करीब 21 हजार रुपये के नकली करेंसी नोट बाजार में चलाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र पुलिस ने सोमवार को दोनों को धर दबोचा और अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों के पास से जो 100-100, 50 और 500 रुपये के नोट बरामद हुए हैं, वे बिल्कुल असली जैसे लग रहे हैं। पिछले छह माह के दौरान कुरुक्षेत्र के गांव भट्टमाजरा वासी पेंटर संदीप कुमार और गांव सैणा सैदां वासी मजदूर संजीव कुमार पिहोवा और इस्माईलाबाद में हजारों रुपये के करेंसी नोट मार्केट में चलाकर लोगों को चपत लगा चुके हैं।

पुलिस रिमांड में यह पूछताछ कर रही है कि नकली नोट छापने की मशीन वे कहां से लाए थे। उन्होंने किसकी मदद ली, कितने नोट छापे। पुलिस को इनके कब्जे से ज्यादातर करेंसी नोट 100-100 रुपये के मिले हैं क्योंकि अधिकांश लोग रुपयों के लेनदेन में 100 के नोट को ज्यादा जांच पड़ताल किए बगैर ही लेते हैं।
विज्ञापन


हालांकि पकड़े गए करेंसी नोटों में दो नोट 50-50 और एक नोट 500 रुपये का है, जबकि अन्य पकड़े गए बोगस करेंसी नोटों में 20 हजार 400 रुपये के 100-100 के नोट हैं।
विज्ञापन

बोगस करेंसी चलाने की फिराक में थे युवक

अपराध शाखा के प्रभारी दीपेंद्र सिंह के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवकों के पास फर्जी करेंसी नोट हैं और ये लोग बोगस करेंसी को कुरुक्षेत्र के मोती चौक थानेसर में चलाने की फिराक में हैं। सीआईए के उपनिरीक्षक सुभाष राणा, सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार, हवलदार सतीश कुमार और राजेश कुमार के अलावा सिपाही नरेश और कृपाल सिंह ने इनकी घेराबंदी की और थानेसर के मोती चौक से गिरफ्तार किया।

कई लोगों को लगा चुके हैं चपत
बोगस करेंसी नोट तैयार करके इन्हें कुरुक्षेत्र के बाजार में चलाते हुए काबू किए गए दोनों युवकों की पहचान जिला के गांव भट्टमाजरा वासी पेंटर संदीप कुमार और गांव सैणा सैदां वासी मजदूर संजीव कुमार के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी के मुताबिक इन दोनों युवकों ने गिरफ्तारी के उपरांत स्वीकार किया है कि वे दोनों कुरुक्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में बोगस करेंसी नोट चलाकर कई लोगों को शिकार बना चुके हैं।

गिरफ्तारी से पहले वे कुरुक्षेत्र के इन नोटों को चलाने के लिए आए थे, लेकिन इसी दौरान पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने संदीप की जेब से 15 हजार 100 रुपये और संजीव कुमार की जेब से 5900 रुपये के बोगस करेंसी नोट बरामद किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें