फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम मेहरम को बेरहमी से मारा हत्यारे ने

Sat, 08 Nov 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-9 से 28 अक्तूबर को अगवा हुए छह वर्षीय मेहरम का शव सेक्टर-69 में मायो अस्पताल के सामने वाले डंपिंग प्वाइंट से सटी झाड़ियों से मिला। शव को मलवे में दबाया गया था और पहचान मिटाने के लिए चेहरे व धड़ को तेजाब से जलाया गया था।
विज्ञापन


शव का ऊपरी हिस्सा कंकाल में बदल चुका था। मेहरम की नानी ने जूते, कपड़ों व गात्रे से पहचान की। शाम को आईजी परमजीत सिंह गिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दावा किया है कि घटनास्थल से पुलिस को कई अहम सुराग लगे हैं।

जल्दी ही केस सुलझा लिया जाएगा। शुक्रवार सुबह दस बजे के बाद सफाई मुलाजिम वीरपाल सेक्टर-69 के डंपिंग प्वाइंट पर रेहड़ी से कूड़ा डालने पहुंचा था। उसने देखा कि मलबे के ढेर में किसी बच्चे की टांग दिखाई दे रही थी और पैर में नीले रंग का जूता था। वीरपाल ने तुरंत यूनियन प्रधान को, उसके बाद 10:53 बजे पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी के नेतृत्व में पुलिस और फोरेंसिक टीम, डॉक्टर व डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंच गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरप्रीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां काफी बदबू आ रही थी। शव को जमीन से निकाला गया, जिससे फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सैंपल लिए। शव करीब डेढ़ फुट मलबे के नीचे था और शव में कीड़े चल रहे थे।

दोपहर को आया फोन, शाम को अपहरण

मेहरम की मां रविंदर कौर ने पुलिस को बताया था कि उसके  पति ने तलाक के कागज भेजे थे। हालांकि दोनों की बातचीत होती रहती थी।

28 अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे उसके पति का उसे धमकी भरा फोन आया कि वह अपने बच्चे को वापस ले जाएगा। इस बात पर दोनों के बीच फोन पर बहस भी हुई। उसी दिन शाम के समय मेहरम का अपहरण हो गया था।

28 अक्तूबर की शाम मेहरम अपने घर के बाहर पार्क में खेल रहा था। तभी बिजली गुल हुई। इसी दौरान मेहरम का अपहरण हो गया। मेहरम को अगवा करने वाले को एक बच्चे ने देखा था। उसने उक्त आदमी के हुलिए और कपड़ों के बारे में जानकारी भी दी।
विज्ञापन

अपहरण के दो दिन बाद ही मार दिया गया

इसके बाद पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर खरड़ स्थित उसके दादा के घर पर छापा मारा लेकिन लेकिन मेहरम वहां नहीं मिला। बच्चे की तलाश में पुलिस ने माछीवाड़ा में भी रेड की, वहां से भी पुलिस खाली हाथ लौटना पड़ा था।

कंकाल में बदल चुके शव की मेहरम के रूप में पहचान फिलहाल कपड़ों, जूतों के कारण ही की गई है। इस मामले में डीएनए जांच के बाद ही शव की सही पहचान सामने आएगी।

शुक्रवार देर शाम जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मेहरम की हत्या गला दबाकर की गई। रिपोर्ट में शव को आठ दिन पुराना बताया गया है। यानी दस दिन पहले अपहरण किए जाने के दो दिन बाद ही मेहरम की हत्या कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें