फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को विधवा करने चला था वो

Fri, 07 Nov 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ारड़(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने अपनी बहन की लव मैरिज के विरोध में उसके पति को गोली मार दी। घटना पंजाब के खरड़ की है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल को गंभीरावस्था में मोहाली के आईवी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन खरड़ निवासी अमनदीप सिंह उर्फ अमू ने बताया कि वह कुम्हार मोहल्ला निवासी कर्मजीत सिंह उर्फ कम्मा की बहन के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

कर्मजीत के विरोध के चलते उन दोनों ने कोर्ट मैरिज करनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि जब तक कर्मजीत की सहमति नहीं होगी तब तक वह इकट्ठे नहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस विवाह में कर्मजीत की मां सहमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांग में गोली लगी, गंभीर रूप से घायल

अमनदीप के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे कर्मजीत की मां ने फोन पर सूचना दी कि वह इन दोनों के विवाह को लेकर घर में झगड़ा कर रहा है।

इसके बाद अमनदीप तुरंत उनके घर पहुंच गया व मामले शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान उसने कर्मजीत को समझाया लेकिन वह नहीं माना व उसने आवेश में आकर घर में रखी 12 बोर की राइफल से उस पर फायर कर दिया। इससे उसकी टांग में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पुलिस ने उसके घर से एक बाल्टी बरामद की है, जिस पर फायरिंग के दौरान राइफल से निकले छर्रे लगे हैं।

पुलिस ने मौके से राइफल भी कब्जे में ले ली। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। उसकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें