फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज घोटाले में एसआईटी को मिली बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड लक्की ढिल्लों गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2020 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आरोपी लक्की ढिल्लों गिरफ्तार।
विज्ञापन

पंजाब में करोड़ों के धान बीज घोटाले का मास्टरमाइंड लखविंदर सिंह उर्फ लक्की ढिल्लों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस घोटाले में अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या तीन हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने लक्की को सहकारिता मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा का खास आदमी और सूबे के कांग्रेस नेताओं का करीबी बताया था। 

विज्ञापन


शिअद ने आरोप लगाया था कि रंधावा के इशारे पर राज्य पुलिस लक्की ढिल्लों को बचा रही है और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। लक्की बटाला स्थित डेरा बाबा नानक में करनाल एग्री सीड्स का मालिक है। उसे राज्यस्तरीय एसआईटी ने गिरफ्तार किया है, जिसका गठन एक दिन पहले मंगलवार को डीजीपी दिनकर गुप्ता ने किया है। 


यह भी पढ़ें- कांग्रेस को झटका दे सकते हैं सिद्धू, इस पार्टी में शामिल होकर बनना चाह रहे सीएम चेहरा
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि लक्की ने उन किसानों से पीआर-128 और पीआर-129 किस्म के धान के बीजों की अनाधिकृत खरीद की, जिन्हें पीएयू ने ट्रायल के तौर पर उगाने को दिए थे। उसने यह बीज लुधियाना के बराड़ सीड्स को सप्लाई किए, जिसका मालिक हरविंदर सिंह उर्फ काका बराड़ है। इस घोटाले में पहली गिरफ्तारी उसी की हुई थी। इसके बाद दूसरे आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ बालियां को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। डीजीपी ने कहा कि एसआईटी ने दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे घोटाले में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


बलजिंदर सिंह पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) द्वारा गठित किसान एसोसिएशन का सदस्य भी है। यह एसोसिएशन किसानों को नए बीजों और तकनीकों के बारे में जानकारी देती है। पीएयू ने बलजिंदर को परख करने के लिए पिछले साल धान के नए किस्म के बीज दिए थे। बलजिंदर ने उन बीजों से काफी ज्यादा उत्पादन किया और ये बीज बिना किसी अधिकार के बाजार में बेच दिए। इन्हें बेचना गैरकानूनी था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें