फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति पर नकाबपोशों ने फेंका तेजाब

Mon, 22 Jun 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर सवार दंपति और छोटे बच्चे पर रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने तेजाब फेंक दिया। मामला पंजाब के राजपुरा का है।
विज्ञापन


इस मामले में सिटी पुलिस ने समर सिंह निवासी डालिमा विहार के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में 307, 34 और 326ए आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। तीनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार समर सिंह डालिमा विहार में किराये के मकान में रहते हैं। रविवार रात करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी वनीता और बेटे अर्णव के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। डालिमा विहार की गली में पहुंचते ही बाइक सवार दो नकाबपोश लड़कों ने उन पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित दंपति ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कस्तूरबा पुलिस चौकी प्रभारी नाहर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें