मार्शल आर्ट के राष्ट्रीय स्तर के एक खिलाड़ी से गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (जीएमसीएच) में डॉक्टर ने बदसलूकी की। खिलाड़ी व कोच प्रतीकक्षिर सागर का कहना है कि रात के वक्त उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। वे जीएमसीएच 32 की इमरजेंसी में पहुंच गए।
इमरजेंसी में डाक्टरों ने उन्हें देखते ही कहा कि उन्होंने शराब पी रखी है और अभद्र व्यवहार पर उतर आए। उन्होंने डाक्टरों के इस के व्यवहार का विरोध किया, लेकिन डाक्टरों ने उनकी एक भी नहीं सुनीं। उसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत जीएमसीएच 32 प्रशासन से की है। प्रतीकक्षिर सागर का कहना है कि उनकी तबियत काफी खराब हो गई थी।
हास्पिटल जाने से पहले उन्होंने डियो लगा दिया। जब वे अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों को लगा कि उन्होंने ड्रिंक कर रखी है। डाक्टरों ने उनसे ठीक से बात नहीं की और उल्टा शराबी होने का आरोप लगा दिया। उन्होंने डाक्टरों से कहा कि वे एल्कोसेंसर से उनकी जांच करवा लें। उन्होंने शराब नहीं पी है, लेकिन वे नहीं माने और उनसे अभद्र व्यवहार करते रहे।
उन्होंने जीएमसीएच 32 के प्रशासन को इस बारे में शिकायत कर दी है। प्रतीक मार्शल आर्ट्स के एक राष्ट्रीय खिलाड़ी है। उन्होंने पिछले साल इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स में तीसरी पोजिशन प्राप्त की थी।
इसके अलावा सेंट पीटर स्कूल में मार्शल आट्स के कोच हैं। इस बारे में जीएमसीएच 32 के प्रशासन का कहना है कि उनके पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती तो जरूर जांच की जाती।