फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस विवाहिता से गैंगरेप, उसे छोड़ना पड़ा गांव

Mon, 14 Apr 2014 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बच्चे की मां के साथ पहले सामूहिक दुराचार किया, फिर उसे इतनी धमकी दी कि डेढ़ साल के बच्चे और पति के साथ उसे गांव तक छोड़ना पड़ गया। फिलहाल, पीड़ित महिला पंचकूला के जनरल अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


उधर, कैथल स्थित कलायत थाना पुलिस ने पांच आरोपियों पर धारा-376 डी और 34 के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दो ने पकड़ा, तीन ने किया गैंगरेप

कैथल के एक गांव में रहने वाली पीड़ित ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब चार बजे ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान भट्ठा मालिक, मुंशी व अन्य तीन लोगों ने छेड़छाड़ की।

विरोध करने पर एक व्यक्ति ने उसका मुंह दबा दिया और पांच में से तीन लोगों ने (मालिक, मुंशी और एक अन्य व्यक्ति) उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।

दुराचार के बाद मारने की धमकी

घटना के वक्त खेत में थोड़ी ही दूर पर कुछ अन्य मजदूर भी बातचीत कर रहे थे, लेकिन मुंह दबा होने की वजह से वह चिल्ला भी नहीं सकी। जब वह एक आरोपी के हाथ पर काटने लगी तो एक ने उसके चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उसकी आंखों पर भी गंभीर चोट आई है।

महिला का आरोप है कि दुराचार के बाद आरोपियों ने घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने घर जाकर अपने पति को घटना की जानकारी दी, जिस पर पति ने मालिक और मुंशी को शिकायत करने के लिए कहा, लेकिन जब उसे बताया गया कि इस घटना में मुंशी और खेत मालिक भी शामिल है तो उसने दूसरे मजदूरों से बातचीत की, लेकिन वे भी साथ देने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

कैथल पुलिस के पास मामला

पीड़िता ने बताया कि डर के कारण वह भागकर पंचकूला आ गई, जहां वह उपचाराधीन है। युवती का मेडिकल करवाकर कैथल पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उधर, पीड़िता ने सभी पांचों आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सेक्टर-पांच के थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना की सूचना मिली थी, जिसकी जानकारी कैथल पुलिस को दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें