फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दो नहीं, पांच लोगों ने किया मेरे साथ गैंगरेप'

Mon, 14 Apr 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कलायत
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कसबे कलायत के गांव बात्ता में एक भट्ठे पर ईंटों की पथाई करने वाली महिला से दो लोगों ने सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि मामले में पांच लोग शामिल हैं। महिला की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई है। वहीं, पांचों आरोपी फरार हैं।

ऐसे हुई वारदात

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि 22 वर्षीय महिला ने बताया कि वह गांव बात्ता में अपने पति के साथ एक ईंट भट्ठे पर ईंटों की पथाई का काम करती है।

उसने बताया कि 12 अप्रैल को जब वह सुबह करीब चार बजे ईंटों की पथाई करने के लिए पसार पर गई तो उसी बीच उसका पति झुग्गी में चाय बनाने के लिए वापस आ गया।

उन्होंने बताया कि महिला ने शिकायत में बताया कि उसे अकेली देखकर भट्ठा पर कार्यरत मुंशी मदन उसके पास आया, इसके बाद उसके पीछे दो व्यक्ति और आ गए। महिला ने बताया कि इसके बाद अनिल नाम का व्यक्ति भी वहां आ गया।

शक्ल से पहचानती है बलात्कारी

इस दौरान वहां निकासी का कार्य करने वाला एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिसका नाम वह नहीं जानती, मगर शक्ल पहचानती है। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान एक व्यक्ति ने उसके हाथ पकड़ लिए और वहीं एक ने उसके मुंह पर हाथ रख लिया।

इस दौरान उनमें से दो व्यक्तियों ने उसके साथ दुराचार किया। महिला ने बताया कि डर के मारे उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन अपने पति को सारी बात की जानकारी दी।
विज्ञापन

मेडिकल में दुराचार की पुष्टि : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला अपने पति के साथ गांव बात्ता से पंचकूला चली गई तथा वहां चिकित्सकों से अपना मेडिकल करवाकर अपनी आप बीती भी सुनाई तथा इस बारे में लिखित शिकायत भी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हो गई है। सभी आरोपी फरार हैं। पीड़ित महिला यूपी के शामली जिला की रहने वाली है।

पुलिस ने सूचना मिलने पर पीड़ित महिला से संपर्क कर सारी स्थिति का जायजा लेकर आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 376डी और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस को कलायत पुलिस स्टेशन आने का आश्वासन दिया है। महिला के आते ही सबसे पहले पुलिस द्वारा 164 के ब्यान दर्ज करवाने का कार्य किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें