फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों से परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

Mon, 19 Oct 2015 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के कुछ युवक बार-बार उसे परेशान किया करते थे तंग आकर विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम। मामला पंजाब के लुधियाना के सिविल सिटी इलाके का है। यहां रहने वाली विवाहिता संध्या ने रविवार की दोपहर को अपने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार और चौकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने संध्या द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट बरामद किया।

जिसमें उसने कुछ युवकों का नाम लिखा है जो उसे कुछ दिनों से परेशान कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संघ्या की ननंद पूजा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार करीब एक महीना पहले उसके भाई सोनू धीमान का किसी के साथ झगड़ा हुआ था।

जिसके बाद इलाके में रहनेवाले युवक उसके भाई के साथ रंजिश रखने लगे थे। उक्त युवकों ने उसके भाई के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवा दिया। जिसके बाद उसका भाई घर पर नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद महिला को तेजाब डालने की धमकी

पूजा के अनुसार उसके बाद से ही उक्त युवक उसकी भाभी संध्या को काफी परेशान करते थे। वह जब भी कहीं जाती तो उसे रास्ते में तंग करना और उसे लगातार धमकियां देते थे कि वह उन्हें तीन लाख रुपये दे। नहीं तो उस पर तेजाब फेकवा दिया जाएगा।

जिसके बाद से संध्या काफी डरी हुई थी। रविवार को भी संध्या अपने बेटी की दवाई लेने के लिए जा रही थी तो रास्ते में उक्त युवकों ने उसे रोक लिया और उसे धमकियां दी। उसके बाद उक्त युवकों ने संध्या का पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद संध्या घर पहुंची और उसने पानी पी कर पूजा को बाहर चाय बनाने के लिए भेज दिया।

इसी दौरान उसने कमरा बंद किया और जहरीला पदार्थ निगल लिया। किसी तरह परिजनों ने दरवाजा खोला तो अंदर संध्या बेहोश पड़ी थी। परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल करा दिया। चौकी जगतपुरी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें