फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा अफसर से लव, सेक्स...और कोख में बच्चा

Thu, 02 Apr 2015 12:07 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आफिस में अफसर से प्यार और संबंध बनाने का अंजाम खौफनाक निकला। महिला के गर्भवती होते ही अफसर फरार हो गया। मामला, चंडीगढ़ का है। इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी के क्वालिटी इंस्पेक्टर ने महिला कर्मचारी से शादी की वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। महिला के गर्भवती होने पर वह अपने घरवालों को लाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। बाद में उसने फोन कर बताया कि वह शादी नहीं कर सकता क्योंकि पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन


महिला ने बुधवार को शिकायत आईक्लिक मशीन के जरिए पुलिस को दी। महिला के अनुसार वह एक साल से फैक्टरी में नौकरी कर रही है। क्वालिटी इंस्पेक्टर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने आठ महीने पहले उससे दोस्ती कर ली।
विज्ञापन

प्रेमिका गर्भवती हुई तो फरार हुआ

करीब पांच महीने पहले उसने शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद करीब तीन महीने पहले वह उसे बद्दी में अपनी किसी भाभी से मिलवाने लेकर गया। वहां उसने उससे शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद मेडिकल जांच में गर्भवती होने की पुष्टि होने पर उसने सुशील पर शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर सुशील ने यह कहकर कि अभी बच्चा नहीं चाहिए, उसका गर्भपात करवा दिया।

महिला के शादी के लिए जोर देने पर उसने कहा कि वह अपने माता-पिता को लेकर आएगा और उनकी मौजूदगी में शादी करेगा। इसके बाद वह अपने गांव चला गया और वहां जाकर शादी से इनकार कर दिया। उसका फोन आया कि वह पहले से शादीशुदा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें