फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका विवाहिता, प्रेमी 3 बच्चों का पिता...अंजाम खौफनाक

Sat, 11 Jul 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका पहले से विवाहित थी, बावजूद इसके वह 3 बच्चों के पिता से दिल लगा बैठी। इसका अंजाम काफी खौफनाक रहा। मामला, पंजाब के पटियाला शहर का है।
विज्ञापन


प्रेम संबंधों में खटास आने पर प्रेमी ने प्रेमिका को धोखे से चाय में कोई जहरीली चीज पिलाकर मार डाला। थाना जुल्कां पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका रजनी के परिजनों ने बताया कि उनकी पहले से विवाहित बेटी रजनी के गांव बुधमोर के रहने वाले बलकार सिंह से प्रेम संबंध थे। बलकार सिंह भी विवाहित था और उसके तीन बच्चे थे।
विज्ञापन


कुछ समय बाद दोनों के प्रेम संबंधों में खटास आ गई। पुलिस के मुताबिक रजनी अपने प्रेमी बलकार सिंह पर उसे घर लेकर देने और अपनाने का दबाव डाल रही थी। इससे बलकार सिंह ने इनकार कर दिया।

वीरवार को रजनी ने अपनी मां को फोन पर बताया कि वह बलकार से मिलने उसके गांव जा रही है। वहां बलकार सिंह ने उसे चाय में कोई जहरीली चीज मिलाकर पिला दी। बाद में आरोपी बलकार जब रजनी को बाइक पर उसके घर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में जहरीली चीज पीने के कारण उसे उल्टियां होने लगीं। इस पर बलकार ने उसे एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र दाखिल करा दिया और खुद फरार हो गया। इलाज के दौरान रजनी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला की मां के बयान पर आरोपी बलकार सिंह के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें