फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात की दुल्हन पति को लूटकर भागी

Sat, 23 Aug 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के दूसरे दिन ही बाजार जाने की बात कहकर एक दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। मामले की शिकायत पर सिटी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पूरन नगर निवासी सुरजीत कुमार ने शिकायत में बताया कि नत्थू नगर निवासी हरभजन सिंह, ममून कैंट निवासी रविंद्र सिंह और किरण ने मिलकर उसकी जालंधर निवासी सीमा उर्फ सिम्मी के साथ सगाई कराई थी।

सगाई के बाद उसकी शादी हुई। उसने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत सीमा विवाह के दो दिन बाद ही उसके घर से बाजार का बहाना बनाकर चली गई।
विज्ञापन

साजिश के तहत शादी और धोखाधड़ी

उसके शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई। बाद में पता चला कि घर से 50 हजार की नकदी और साढ़े 47 हजार कीमत के सोने के गहने भी गायब थे

उसने उपरोक्त सभी को सीमा के गायब होने की सूचना दी लेकिन फिर भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उसने बताया कि एक साजिश के तहत उपरोक्त सभी ने सीमा से उसकी शादी कराई और उसके बाद घर से नकदी और गहने से लेकर वह फरार हो गई।

शिकायत की डीएसपी सिटी मनोज कुमार की जांच के बाद उपरोक्त सभी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में थाना डिवीजन नं.2 में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें