फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लालची ससुराली बने हैवान, मारपीट की और करवा दिया गर्भपात

Fri, 23 Dec 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
पिटाई
विज्ञापन
दहेज के लालच में ससुराल इतने हैवान हो गए कि उन्होंने गर्भवती बहू के साथ मारपीट की और जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। मामला पंजाब के राजपुरा का है। गांव सराय बंजारा की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और दवा देकर जबरन गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल मनप्रीत कौर (26) निवासी सराय बंजारा ने बताया कि उसका विवाह 28 नवंबर 2015 को नवदीप सिंह से हुआ था। परिवार वालों ने कार सहित लाखों का सामान दहेज में दिया था। विवाह के करीब 20 दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा और उसके बाद पति नवदीप सिंह, सास परमजीत कौर व ससुर मनजीत सिंह ने दहेज कम लाने के लिए मारपीट शुरू दी।

एक दिन उसे घर से निकाल दिया गया। उसके पिता गांव चमारू निवासी बलविंदर सिंह किसान हैं। इसी अगस्त माह में ससुराल पक्ष के लोग पंचायत के फैसले के बाद उसे घर ले गए लेकिन मारपीट जारी रही। रविवार को तीनों ने मारपीट करने के बाद जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। मनप्रीत कौर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें