फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब IG के बेटे ने पीयू के सिक्योरिटी गार्ड को पीटा, कार चढ़ाई

Wed, 04 May 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में गेट नंबर-3 पर सोमवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे पंजाब के एआईजी के बेटे ने आईकार्ड मांगने पर सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई कर दी। यही नहीं सिक्योरिटी गार्ड से वायरलेस छीनकर पटक दी। पीड़ित की कॉल पर पहुंची पुलिस ने एआईजी के बेटे और उसके साथी युवक को काबू कर थाने ले गई। जबकि थाने पहुंचे एआईजी ने एक दिन मोहलत मांगी है।
विज्ञापन


पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड किशन कुमार ने बताया कि गेट नंबर-3 पर उनकी ड्यूटी थी। 2:30 बजे सफेद रंग की कार में एक युवती और दो युवक गेट पर आए। गार्ड ने कार चालक से आईकार्ड दिखाने को कहा। कार चालक पंजाब पुलिस के एआईजी के बेटे गगनदीप ने पीयू का अपना पुराना आईकार्ड दिखाया। गार्ड ने कहा कि इस आईकार्ड पर इंट्री नहीं हो सकती है। सिक्योरिटी गार्ड किशन कुमार का आरोप है कि इसी बीच गगनदीप के कार का अगला टायर उनके पैर पर चढ़ गया।

किशन ने कार का स्टेयरिंग पकड़ लिया और गगनदीप को बाहर आने को कहा। किशन का आरोप है कि इसके बाद नीचे उतरकर गगनदीप उसे गालियां निकालने लगा। विरोध जताने पर गगनदीप उससे मारपीट करने लगा। इसके बाद मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम और पीयू प्रशासन को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन


किशन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद गगनदीप ने उसके हाथ से वायरलेस छीन ली। जब अन्य सिक्योरिटी गार्डों ने वायरलेस मांगी तो गगनदीप ने उसे पटककर तोड़ दिया। इसी दौरान पहुंची पीसीआर पुलिस ने गगनदीप को काबू कर सेक्टर-11 थाने पहुंचाया।

पिता ने कहा, बेटा अपसेट चल रहा है, एक दिन का समय दे दो
पीयू के सिक्योरिटी इंचार्ज प्रोफेसर अरुण ग्रोवर ने बताया कि पंजाब के एआईजी के बेटे ने सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की है। इसकी शिकायत सेक्टर-11 थाना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंचे गगनदीप के पिता ने बताया कि वह थोड़ा अपसेट चल रहा है। एक दिन बाद पीयू प्रशासन बनती कार्रवाई चाहे तो करवा ले। इसके बाद पीयू प्रशासन की सहमति से उसे एक दिन का समय दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें