फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशु को रोटी डालना पड़ा महंगा, महिला की पिटाई और गाली-गलौच

Tue, 07 Feb 2017 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
महिला से मारपीट और गाली गलौच
विज्ञापन
महिला को लावारिस पशु को रोटी डालना महंगा पड़ गया। एक व्यक्ति ने क्लीनिक में घुसकर न सिर्फ उससे गाली-गलौच की, बल्कि बुरी तरह से पीट डाला। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद भी थाना सिटी पुलिस के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


मलोट रोड के नाका नंबर चार के परम पॉली क्लीनिक पर काम करने वाली महिला बिंदर कौर (40) ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे उन्होंने रोटियां गली में घूम रहे लावारिस पशु को डाल दी। इसके बाद जैसे ही वह अपने क्लीनिक में वापस आईं तो पीछे से उसी गली में रहने वाला महेंद्र सिंह आ पहुंचा। बिंदर कौर के अनुसार महेंद्र सिंह ने आते ही कथित रूप से उन्हें पीटना शुरू कर दिया और जातिसूचक गालियां भी दीं।

यही नहीं उसने उन्हें पांव की चप्पल उतारकर भी पीटा। इस दौरान उनके कपड़े तक फट गए। उनके अनुसार उक्त व्यक्ति ने इस दौरान अन्य महिला कर्मियों को भी पीटने की कोशिश की। क्लीनिक के मरीज एकत्र होने के बाद वह वहां से चला गया। इसके बाद साथी कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद भी पुलिस सुबह 11 बजे तक भी मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन


उधर डीएसपी दीपक राय का कहना है कि उनकी ओर से थाना सिटी के सहायक प्रभारी चंदर शेखर की ड्यूटी लगा दी गई है और मामले की जांच जारी है। जांच के बाद जो भी मामला सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें