फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल मर्डरः मार्कफेड के एमडी के ससुर की गोली मारकर हत्या, धार्मिक स्थल से लौट रहे थे

Mon, 19 Nov 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

राजपुरा-सरहिंद नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह पंजाब मार्कफेड के एमडी वरुण रुजम के ससुर स्वर्ण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्वर्ण सिंह गांव उक्सी सैणियां के धार्मिक स्थान से माथा टेकने के बाद कार से चंडीगढ़ लौट रहे थे। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राहगीरों ने राजपुरा सरहिंद नेशनल हाईवे के पास गांव उक्सी सैणियां में रविवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे खतानों में एक कार खड़ी देखी, जिसमें एक लाश थी।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान चंडीगढ़ निवासी स्वर्ण सिंह (69) के तौर पर हुई जो पंजाब मार्कफेड के एमडी वरूण रुजम के ससुर थे। इसके बाद विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, पंजाब मार्कफेड के एमडी वरुण रुजम, पटियाला रेंज के आईजी एएस राय, डीएसपी कृष्ण कुमार पांथे, सदर थाना के एसएचओ दलबीर सिंह ग्रेवाल, फोरेंसिक विभाग के अधिकारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

करीब एक बजे सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि गांव उक्सी सैणियां मृतक स्वर्ण सिंह का पैतृक गांव था और कुछ साल पहले वे परिवार सहित चंडीगढ़ में बस गए थे। वह हर महीने गांव में स्थित धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए आते थे। रविवार सुबह स्वर्ण सिंह माथा टेकने के बाद चंडीगढ़ जाने के लिए सर्विस रोड पर पहुंचे तो अज्ञात हत्यारों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन


स्वर्ण सिंह के कान, सिर और छाती पर तीन गोलियां मारी गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि गोलियां लगने के बाद कार बेकाबू होकर खतानों में चली गई होगी। वहीं दिन दिहाड़े हुए हाई प्रोफाइल हत्याकांड से एरिया में सनसनी फैल गई। स्वर्ण सिंह पब्लिक हेल्थ विभाग से रिटायर थे।

हत्या के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर बाद जांच शुरू कर दी गई है। कार से गोलियां के तीन खोल मिले हैं, आरोपियों को पकड़ने के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। आरोपियों को जल्द हल कर लिया जाएगा। - कृष्ण कुमार पांथे, डीएसपी
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें