फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को पीट रहा था, रोकने पर पड़ोसी महिला को चाकू मारा

Wed, 17 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्लोमाजरा में बुधवार को शाम अपनी मां के मुंह पर मुक्का मारने से रोकने पर बेटे ने पड़ोसी महिला को चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सेक्टर-31 थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि वारदात हल्लोमाजरा में बुधवार शाम को हुई। हल्लोमाजरा निवासी इंदरजीत सिंह (19) रुपये के लिए मां से घर के बाहर लड़ाई कर रहा था। इस दौरान वह अपनी 50 वर्षीय मां गुरजीत कौर के चेहरे पर जोर जोर से मुक्के मारने लगा।

यह देख पड़ोसी महिला नैहर कौर घर से निकली और उसने युवक को रोकने की कोशिश की। इसी बीच गुस्साए इंदरजीत सिंह ने पड़ोसी महिला नैहर कौर के पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक इंदरजीत सिंह कोई काम नहीं करता है। वह नशे का आदी है। इसीलिए वह अपनी मां से रुपये मांग रहा था। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें