चोर चोरी से जाये,लेकिन हेराफेरी से न जाये, ये कहावत आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको ऐसी एक घटना के बारे में भी बताते हैं, मामला हरियाणा के रोहतक का है। रोहतक में एक होटल के बाहर खड़ी कार से टायर चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है।
वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब करनाल निवासी शैलेंद्र एक कंपनी का प्रतिनिधि सुखपुरा चौक पर स्थित होटल मिराज पैलेस में किसी परिचित से मिलने आया हुआ था। वहीं दूसरे कमरे में ठहरे एक अन्य कंपनी के प्रतिनिधि से मिलने आया उसका साला शैलेंद्र की कार से टायर चुरा ले गया।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक कोटक महिंद्रा कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के तौर कार्यरत शैलेन्द्र सिंह गहलोत वासी जाट्टू मोहल्ला करनाल अपने मित्र अनुज मल्होत्रा से मिलने सुखपुरा चौक स्थित होटल मिराज पैलेस आए थे। 17 मार्च की रात करीब डेढ़ बजे जब वह घर जाने के लिए अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, तो देखा कि बाईं तरफ के आगे-पीछे दोनों टायर गायब हैं।
जब इस बारे में होटल मैनेजर से बात की तो होटल की सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि होटल के ही रूम नं. 206 में रुके जसबीर सिंह के झज्जर निवासी रिश्तेदार देवा पुत्र कर्मपाल व उसके दो साथियों, जो जसबीर से मिलने आए हुए थे, ने जाते समय अपनी गाड़ी में शैलेंद्र की गाड़ी के दोनों टायर उताकर ले गए।
बात करने पर जसबीर ने बात करनी चाही तो देवा ने फोन कॉल का कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन बाद में पोल खुल जाने पर अपने भाई को भेजकर दोनों टायर वापस लौटा दिए। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।