फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फिर फायरिंग: जिम से निकले प्राॅपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, बाइक पर आए बदमाशों ने मारी गोली

Wed, 18 Mar 2026 12:45 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ सेक्टर नाै के एक जिम से निकले प्राॅपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया गया। शहर में लगातार दूसरे दिन फायरिंग से दहशत फैल गई है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में 20 घंटे के अंदर एक बार फिर फायरिंग हुई है। 
विज्ञापन


सेक्टर नाै में मध्य मार्ग पर हेयर मास्टर सैलून के सामने पांच से छह गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक जिम से निकलकर ब्लैक फॉरच्यूनर में बैठा था। उस पर आठ से दस गोलियां चलाई गई।

प्राॅपर्टी डीलर था मृतक

मृतक की पहचान चरणप्रीत नागरा के रूप में हुई है जो मुल्लांपुर के कुभेरी गांव का रहने वाला था। नागरा इंस्टाग्राम पर भी काफी प्रसिद्ध था। वह प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता था। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर आए थे आरोपी

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक आए थे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरे आरोपी ने नागरा पर करीब 7-8 राउंड फायरिंग कर दी। उसे पीजीआई ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चश्मदीदों के अनुसार, चरणप्रीत की छाती में गोलियां मारी गई हैं।

पीयू में मंगलवार को सोपू नेता पर हुई थी फायरिंग

चंडीगढ़ में लगातार दूसरे दिन फायरिंग हुई है। मंगलवार शाम को पंजाब यूनिवर्सिटी में सोपू के नेता पर गोलियां चलाई गई थी। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया था। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें