फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पिलाई चाय, फिर ऐसा करते हुए बना डाला MMS

Sat, 06 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
दुराचार कर वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पहले युवक ने लड़की को चाय पिलाई और फिर उसके साथ दुराचार करने के साथ MMS बना डाला, इसके बाद हवस शांत नहीं हुई तो फिर उसने एमएमस का सहारा लेकर ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर एक दरिंदे ने 12 साल की नाबालिगा से रेप किया। नाबालिगा की अश्लील वीडियो बना आरोपी ब्लैकमेल कर दोबारा उससे और उसकी जुड़वां बहन से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


बात न मानने पर आरोपी ने नाबालिगा और उसके परिवार पर तेजाब डालने की धमकी दी। परेशान हो पीड़िता ने चूहे मारने वाली दवा निगल ली, हालांकि फर्स्ट एड मिलने से उसकी जान बच गई। अब उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह जिस फैक्टरी में काम करती है, वहीं बने कमरे में रहती है। कुछ समय पहले उसकी सास की मौत हो गई थी।

इस कारण वह गांव चली गई। गांव पहुंचते ही बेटी का फोन आया कि फैक्टरी में ही काम करने वाले युवक ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया है। इज्जत की खातिर चुप रहे। लेकिन युवक बेटी को परेशान करने लगा। परेशान होकर उसने चूहेमार दवा निगल ली।
विज्ञापन

 

पीड़िता ने की थी आत्महत्या करने की कोशिश

बच्ची से रेप - फोटो : Demo Pic
परेशान हो पीड़िता ने मर जाने की सोची। उसने चूहेमार दवा खरीदी। वीरवार दोपहर को उसने दवा निगल ली। तभी उसका भाई स्कूल से लौटा और उसकी हालत देख फैक्ट्री से मां को बुला लाया, जो उसे डॉक्टर के पास ले गई।

आरोपी के तीन भाई भी हैं। पीड़िता की मां ने आरोपी के बड़े भाई से शिकायत की तो धमका कर भगा दिया। फिर मां ने फैक्ट्री मालिक को सारी बात बताई तो उसने आरोपी को फैक्टरी से भगा दिया और मां को काम से निकाल दिया।

पीड़िता के अनुसार मां के गांव जाने के बाद 23 अप्रैल की सुबह वह काम कर रही थी तो आरोपी ने उसे चाय पीने को दी। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। आरोपी से पूछा तो उसने अपने मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो दिखाई। फिर 2 मई को जुड़वां बहन से रिलेशन बनवाने के लिए दबाव बनाने लगा। बात मानने पर पूरे परिवार पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।
विज्ञापन

पंजाब छोड़ने की तैयारी में था आरोपी

दुराचार कर वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार - फोटो : demo pic
वीडियो बनाने वाले आरोपी को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह पंजाब छोड़ने की तैयारी में था। आरोपी की पहचान कमोद कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता की भी देर रात सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। जहां डाक्टरों ने उसके साथ दुराचार किए जाने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। 

थाना सलेम टाबरी में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी ट्रेन से पंजाब छोड़ कर फरार होने वाला था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया। जसविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी को शनिवार अदालत में पेश करने के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि फैक्टरी में काम करने वाली किशोरी की मां अपने गांव चली गई थी। पीछे से पीड़िता उसकी जगह काम करने लगी। 

इसी दौरान आरोपी कमोद कुमार ने उसे नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ दुराचार किया और उसका अश्लील वीडियो बना डाला। इसके बाद आरोपी उसे करीब एक सप्ताह तक ब्लैकमेल करता रहा। दो दिन पहले पीड़िता की मां आई और उसने सारी बात उसे बताई। आरोपी द्वारा लगातार धमकियां मिलने के बाद वीरवार देर शाम को पीड़िता ने जहर निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें