फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मर गई तो साली पर रखने लगा गंदी नजर, रची खौफनाक साजिश

Thu, 27 Oct 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
पत्नी की मौत हो गई तो व्यक्ति साली पर गंदी नजर रखने लगा। अब उसने वो खौफनाक साजिश रची कि सभी के होश उड़ गए। मामला पंजाब के बठिंडा का है।
विज्ञापन


जिले के एक गांव में पत्नी की मौत के बाद व्यक्ति की नियत 16 साल की साली पर डोल गई। अब उसे पाने के लिए वह साजिश रचने लगा। एक दिन उसने साली को बहाने से घर बुलाया और उसे बंधक बना लिया।

बंधक बनाकर व्यक्ति ने उसके साथ चार दिन तक दुराचार किया। किसी तरह मौका पाकर लड़की वहां से भागी और घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। मामला जानकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस में शिकायत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी

rape
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि उसके ताया की बेटी की शादी गांव कोटबख्तू के अमनदीप सिंह से हुई थी। बहन की कुछ समय पहले अचानक मौत हो गई। इसके बाद जीजा अमनदीप का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया।

पांच दिन पहले जीजा अमनदीप सिंह घर आया और घरवालों से बहाना बनाकर कर उसे अपने साथ गांव ले गया। वहां से वह उसे गांव तारुयाना ले गया, जहां उसने उसे बंधकर बनाकर दुराचार किया। अमनदीप ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता के परिजनों ने मामले की ​लिखित ​​शिकायत पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने तो अभी तक पीड़िता का मेडिकल कराया है और न ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोई कार्रवाई की। इससे परिजनों में काफी रोष है।

वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआइ बुध सिंह का कहना है कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें