इसके बाद से ही कांचा प्लानिंग बना रहा था कि गगनदीप सिंह को कैसे मौत के घाट उतारा जाए। बताया गया कांचा को गगनदीप की दोस्ती के बारे में पूरी खबर थी। उसने गगनदीप के एक दोस्त रमन को गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया। उसके साथ मारपीट करने के बाद उससे फोन करवाया कि वह गगनदीप को किसी बहाने से क्वालिटी चौक में बुलाए।
रमन ने गगनदीप को फोन कर कहा कि वह क्वालिटी चौक में खड़ा है। वह यहां पहुंचे और इकट्ठे सिगरेट पीने के बाद उसे घर छोड़ दे। रमन का फोन आने के बाद गगनदीप अपने दूसरे दोस्त गांव बुलारा निवासी रमनदीप सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर क्वालिटी चौक पहुंचा। वहां कांचा और उसके गिरोह ने दोनों को घेर लिया।
आरोपियों ने गगनदीप सिंह और उसके साथ आए रमनदीप सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने रमन को बुरी तरह से काट दिया और फरार हो गए। दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां मंगलवार की देर रात को रमनदीप सिंह की मौत हो गई।
क्या कहते हैं जांच अधिकारी
जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब उसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।