फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या, जान बचाने को भागी लेकिन तब भी नहीं पसीजा 'हत्यारे' का दिल

Sun, 12 May 2019 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार)
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसबल
विज्ञापन

कस्बे में एक सिरफिरे युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर सरेआम कत्ल कर दिया। महिला ने काफी दूर तक भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसका पीछा कर काटकर उसकी हत्या कर फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही नारनौंद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। नारनौंद के डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे हैं।

जानकारी के अनुसार नारनौंद के वार्ड-7 निवासी 33 वर्षीय रजनी पत्नी पप्पू का एक युवक पिछले काफी समय से पीछा कर उसे परेशान करता था। शनिवार को महिला खांडा मोड़ की तरफ से अपने घर जा रही थी। कुछ दूरी से युवक ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। महिला ने करीब 100 मीटर तक भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
इस दौरान आरोपी ने महिला पर कई वार किए। महिला के भागते रहने की वजह से कई वार खाली निकल गए, लेकिन उसके बाद आरोपी ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से तेज वार कर दिया, जिसके कारण महिला मौके पर ही गिर गई। गिरने के बाद भी युवक ने उस पर दो वार किए, जिसके कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

उसके बाद आरोपी कुल्हाड़ी को अपने साथ लेकर वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना नारनौंद पुलिस को दी तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम हांसी के नागरिक अस्पताल में कराया जाएगा।

पुलिस ने महिला के जेठ इंद्र कुमार के बयान पर नारनौंद के वार्ड-8 निवासी अजय उर्फ भालू के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। 

चुनाव ड्यूटी पर क्षेत्र में हम गश्त पर थे। जैसे ही मामले की सूचना मिली तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक महिला के जेठ इंद्र कुमार के बयान पर अजय उर्फ भालू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जोगेन्द्र राठी, डीएसपी नारनौंद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें