इस दौरान आरोपी ने महिला पर कई वार किए। महिला के भागते रहने की वजह से कई वार खाली निकल गए, लेकिन उसके बाद आरोपी ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से तेज वार कर दिया, जिसके कारण महिला मौके पर ही गिर गई। गिरने के बाद भी युवक ने उस पर दो वार किए, जिसके कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
उसके बाद आरोपी कुल्हाड़ी को अपने साथ लेकर वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना नारनौंद पुलिस को दी तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम हांसी के नागरिक अस्पताल में कराया जाएगा।
पुलिस ने महिला के जेठ इंद्र कुमार के बयान पर नारनौंद के वार्ड-8 निवासी अजय उर्फ भालू के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
चुनाव ड्यूटी पर क्षेत्र में हम गश्त पर थे। जैसे ही मामले की सूचना मिली तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक महिला के जेठ इंद्र कुमार के बयान पर अजय उर्फ भालू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जोगेन्द्र राठी, डीएसपी नारनौंद।